{"_id":"587d10c34f1c1bdc30efe181","slug":"30-million-including-the-three-arrested-smack","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख की स्मैक सहित तीन धरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 लाख की स्मैक सहित तीन धरे
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कैराना पुलिस ने नशे के तीन सौदागरों को 100-100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस दिन रात चेकिंग अभियान चला रही है। रविवार शाम पुलिस पानीपत बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रहे तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो तीनों युवक विपरीत दिशा में भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके तीनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से 100, 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से इलेक्ट्रानिक कांटा भी बरामद किया। पुलिस ने तीनों स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि स्मैक बेचने के आरोप में पकडे़ गए आरोपियों के नाम मुनव्वर निवासी गांव भूरा, अंकुर और विशाल निवासीगण मोहल्ला दयानंद शामली हैं।
विज्ञापन
तीनों आरोपी अन्य राज्यों में भी स्मैक सप्लाई करते हैं। साथ ही इनके तार नेपाल से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 300 ग्राम स्मैक की कीमत 30 लाख रुपये है। एसओ ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस दिन रात चेकिंग अभियान चला रही है। अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।