{"_id":"5a2053d54f1c1b8d698bee40","slug":"235-crore-rupees-in-the-traders-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर में मिले 2.35 करोड़ रुपये नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर में मिले 2.35 करोड़ रुपये नकदी
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी में मिले कैश को बैक में जमा कराने ले जाती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली शहर के प्रमुख व्यापारी के यहां इनकम टैक्स विभाग की टीम ने करीब 14 घंटे तक छानबीन की। रात करीब दस बजे विभाग की टीम छापामारी कार्रवाई पूरी करने के बाद लौट गई। टीम ने बताया कि व्यापारी के मकान से दो करोड़ 35 लाख रुपये नकदी तथा जेवरात के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर और एनसीआर में खरीदी गई प्रापर्टी के दस्तावेज सहित अहम सबूत हाथ लगे हैं। मामले में गहनता से परीक्षण किया जाएगा।
इनकम टैक्स विभाग की टीम बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शामली में सतीश चंद मकान पर पहुंच गई थी। टीम के साथ आए डिप्टी डायरेक्टर (इनकम टैक्स) योगेश नैय्यर ने बताया कि छापे के दौरान व्यापारी के मकान से दो करोड़ 35 लाख रुपये नकदी मिली। शामली, मुजफ्फरनगर सहित एनसीआर में खरीदी गई संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेजों को परीक्षण के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं, मकान में चार लॉकर अभी खुल नहीं पाए हैं, जो बाद में खुलवाए जाएंगे। छानबीन के दौरान बरामद सामान के संबंध में विभाग के आला अफसरों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। परीक्षण के बाद तय किया जाएगा कि कितनी संपत्ति बेनामी है और आय से अधिक है तथा टैक्स चोरी कितनी हुई है।
टीम ने जांच की, जो सच सामने आएगा- सतीश चंद गुप्ता
शामली। पूर्व चेयरमैन रमेशचंद गुप्ता के भाई सतीश चंद गुप्ता का कहना है कि इनकम टैक्स विभाग की टीम जांच करने आई थी। हमने टीम को जांच में पूरा सहयोग किया। जांच करके टीम लौट गई है। जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत खराब रहती है, जिस कारण मैं तो एक कमरे में रहा। टीम को मकान से कितनी नकदी, जेवर या जमीन के कागजात मिले, मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
कई जिलों में फैली है गुप्ता परिवार की संपत्ति
शामली। व्यापारी के यहां इनकम टैक्स विभाग के छापे से कई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। एक तो यह है कि सतीश चंद गुप्ता का परिवार शहर के चुनिंदा प्रमुख व्यापारियों में शुमार होता है, तो इस परिवार की संपत्ति भी कई जिलों में बताई जाती है।
शामली की जिस नेहरू मार्केट और गेंदामल मार्केट में इनकी दुकानें हैं और शोरूम है, वह भी शहर की चुनिंदा महंगी जमीनों वाले क्षेत्र में से एक है। यह भी मालूम चला है कि मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में हाईवे किनारे कुछ साल पूर्व शुगर मिल मालिकों से एक फार्म हाउस खरीदा गया था, उसमें भी गुप्ता परिवार की साझीदारी रही है। यह भी चर्चा है कि उत्तराखंड के मसूरी में एक होटल भी गुप्ता परिवार ने साझीदारी में खरीदा था। इस लिहाज से गुप्ता परिवार के यहां इनकम टैक्स का छापा पड़ने से इलाके में चर्चा बनी रही।
टीम में शामिल रहे 50 से ज्यादा लोग
छापा मारने पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम में तीन असिस्टेंट कमिश्नर, पांच डिप्टी डायरेक्टर, 20 इंस्पेक्टर, आठ आयकर अधिकारी और अन्य स्टाफ के अलावा पीएसी भी टीम अपने साथ लाई थी। वहीं, शामली कोतवाली से दो दरोगा और पांच कांस्टेबल भी छापे के दौरान मौजूद रहे।
बैंकों से ली खातों की जानकारी
इनकम टैक्स विभाग की टीम ने गुप्ता परिवार के बैंक खातों की जानकारी भी खंगाली। शामली में पालिका बाजार स्थित बैंक शाखा में पहुंचकर इस परिवार के सदस्यों के खातों के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही परिवार के लोगों से भी खातों में मौजूद धनराशि के बारे में जानकारी जुटाई।
कोई करीबी हो सकता है विभीषण
शामली। इनकम टैक्स विभाग की टीम को जिस प्रकार से पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय रमेशचंद गुप्ता के मकान और संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी पहले से मालूम थी, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी करीबी ने इनके खिलाफ इनकम टैक्स विभाग में आय से अधिक संपत्ति होने और टैक्स चोरी करने के आरोप में शिकायत की हो। क्योंकि टीम को यह भी मालूम था कि किस किस संपत्ति में इस परिवार की साझीदारी है। इसी के चलते इनके एक साझीदार के यहां मेरठ में भी छापा मारने की बात चर्चा में रही।