{"_id":"5cd86154bdec22076100b301","slug":"21557684564-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा विस्फोट के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटाखा विस्फोट के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखा विस्फोट के मामले में मुकदमा दर्ज
थानाभवन। कस्बे में ऊन रोड पर पटाखा छुड़ाते समय हुए विस्फोट के दूसरे दिन रविवार को एसडीएम ने कस्बे का निरीक्षण किया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
थानाभवन के ऊन मार्ग पर शनिवार को सागर पुत्र मुन्नालाल निवासी हाफिज दोस्त खाली पड़ी दुकान में पड़े पटाखों के अवशेष को छुड़ाते समय गंभीर रूप से झुलस गया था। इसमें बच्चे को हायर सेंटर पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां बच्चे को अपना हाथ गंवाना पड़ा। घटना के बाद रविवार को थाना प्रभारी की तरफ से कस्बे के तालिब के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करलिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुश्तैनी मकान कब्जाने का आरोप
थानाभवन। रविवार को थाने पहुंची क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी गुलिस्ता, शहजादी, बुशरा, ने बताया कि वह पांच बहने हैं। उनके पिता का देहांत 10 वर्ष पूर्व हो गया था। पिता के देहांत के बाद उनकी मां की मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो गई थी। मां की मृत्यु के बाद से खेती की 40 बीघा जमीन व पुश्तैनी मकान के वह पांच बहने वारिस हैं। हालांकि उनके परिवार के कुछ लोगों ने उनकी जमीन और घर पर कब्जा कर लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने पीड़ित पक्ष को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।