{"_id":"5c8d325fbdec2213fa1fa4ff","slug":"21552757343-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कैराना क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर यूपी समेत हरियाणा, बिहार, गुजरात आदि में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। आरोप है कि पति उस पर कुछ दिनों से आपराधिक कार्यों में मदद करने का दबाव बना रहा है, जिसके विरोध करने पर उसके साथ में मारपीट कर धमकियां दी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
50 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
कैराना। पानीपत बाईपास से पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पानीपत रोड पर बाईपास के निकट दो संदिग्ध युवक हाथ में कैन लेकर जाते हुए दिखाई दिए, जिनकी पुलिस ने तलाशी ली, तो गय्यूर के पास से 20 लीटर कच्ची शराब और आरिफ के पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों आरोपी गांव रामड़ा के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।