फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्रेक डाउन

शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्रेक डाउन

Fri, 24 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्रेक डाउन
शामली।
विज्ञापन

कमालपुर गांव में अवैध शराब से पांच लोगों की मौत होने के बाद पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान को नाम दिया गया है ऑपरेशन क्रेक डाउन। बुधवार रात से ही जिले भर में शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके चलते 35 लोगों को गिरफ्तार कर अवैध अंग्रेजी और देशी शराब के अलावा कच्ची शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए।
ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत बुधवार रात में शामली कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का और 18 पव्वे अरुणाचल प्रदेश मार्का तथा 38 बोतल देशी शराब बरामद की। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दो पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का, 06 पेटी देशी शराब रसीला संतरा, 25 लीटर कच्ची शराब, चार लीटर रेक्टीफाइड बरामद की। उधर, थाना बाबरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 40 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। थाना थानाभवन पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की। थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। थाना झिंझाना पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की। थाना कैराना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 10 लीटर कच्ची शराब और 37 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की।
विज्ञापन

थाना कांधला पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 लीटर कच्ची शराब और 168 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। बुधवार रात से चलाए गए अभियान के दौरान कुल 300 लीटर कच्ची शराब, 267 बोतल देशी शराब, छह पेटी देशी शराब, दो पेटी अंग्रेजी शराब के अलावा रेक्टीफाइड बरामद किया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ ऑपरेशन क्रेक डाउन लगातार जारी रहेगा। अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed