{"_id":"598f53b04f1c1b87458b4cf0","slug":"21502565296-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शातिरों पर नहीं कस रहा पुलिस का शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन शातिरों पर नहीं कस रहा पुलिस का शिकंजा
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को मात दे रहे वाजिद, मुंशाद, साबिर
शामली। पुलिस ने मुठभेड़ों में कई शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया और तीन बदमाशों को मार गिराया। मगर पुलिस कस्टडी से फरार होने वाले शातिर बदमाश साबिर, मुन्शाद और वाजिद पर पुलिस का जाल काम नहीं कर रहा है। यह तीनों बदमाश संगीन वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी साबिर तीन महीना पूर्व बाराबंकी पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ था, जबकि उसके बाद कांधला के गांव खंद्रावली निवासी मुंशाद मैनपुरी से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उक्त दोनों ही कुख्यात बदमाश मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर हैं। इनके खिलाफ कई संगीन अपराध दर्ज हैं। साथ ही कैराना और कांधला क्षेत्र में इनके द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका भी है। कई बार इनकी लोकेशन कैराना यमुना खादर क्षेत्र में पुलिस को मिली, लेकिन हर बार घेराबंदी के बावजूद पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।
इसी तरह कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी वाजिद उर्फ काला सहारनपुर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। वाजिद की दूसरे गैंग के बदमाशों से दुश्मनी भी चल रही है, जिस कारण इनमें गैंगवार होने की आशंका भी है। उक्त तीनों ही बदमाश पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्दी बन सकते हैं। बावजूद इसके इन बदमाशों को पकड़ पाने में पुलिस के तमाम नेटवर्क फेल साबित हो रहे हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साबिर, मुंशाद और वाजिद उर्फ काला की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगी हुई हैं। मैन्युअल मुखबिरी के साथ ही सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। पूर्व में कई बार इनके बारे में सूचना मिली, लेकिन सटीक लोकेशन न मिलने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
लोहे से काटा जा रहा लोहा
पुलिस ने पूर्व के दिनों में मुठभेड़ के दौरान कई बदमाशों को गिरफ्तार किया। सूत्रों की मानें, तो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई में एक बदमाश का भी सहारा लिया है, जो शातिर बदमाशों के बारे में पुलिस को सूचना दे रहा है। वहीं, भूरा गांव में नौशाद उर्फ डैनी तथा सरवर एनकाउंटर में भी एक महिला का सहारा लेने की बातें सामने आई थीं। उक्त महिला का भी पूर्व में कई बदमाशों के संपर्क में रहना बताया गया है।