{"_id":"598cb17c4f1c1bb6338b46b2","slug":"21502392700-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने धोखाधड़ी कर निकाले पत्नी के 13 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने धोखाधड़ी कर निकाले पत्नी के 13 लाख
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव कुड़ाना निवासी एक महिला ने अपनी सात बीघा जमीन बेचकर मिली रकम अपने खाते में जमा करा दी। उसके पति ने ज्वाइंट खाता खुलवाकर सारी रुपये निकाल लिए। पीड़िता को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काट रही है।
कुड़ाना निवासी महिला सरोज अपने मायके में सात बीघा जमीन 13 लाख 51 हजार रुपये की बेची थी। इस दौरान महिला ने अपने पति को खाता खुलवाने के लिए कहा। आरोप है कि महिला के पति ने उसके खाते के साथ अपना खाता भी ज्वाइंट खुलवा लिया। आरोप है कि आरोपी ने अपनी भाभी के चक्कर में आकर सारे रुपये खाते से निकाल लिए। महिला को जब रुपये निकलने का पता चला, तो उसने इसकी शिकायत अपने पति से की। महिला की उसके पति ने पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने मामले में जांच कर कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।