{"_id":"598767bf4f1c1b0c148b47a6","slug":"21502046143-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या को उकसाने वाली महिला को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या को उकसाने वाली महिला को गिरफ्तार किया
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मोहल्ला शांतिनगर निवासी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
करीब एक माह पूर्व शांतिनगर निवासी अंकित पर प्रियंका रूहेेला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही थी। उधर अंकित के पिता ऋषिपाल के अनुसार मामला फर्जी था, जिसके चलते महिला उन पर रुपयों का दबाव बना रही थी। नहीं देने पर आत्महत्या करने को उकसा रही थी। ऋषिपाल ने शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। परिजनों ने प्रियंका और अन्नू, सतीश के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी महिला को मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। उधर, कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम के अनुसार पुलिस दोनों अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है।