फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल
कैराना।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते गांव काकौर में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम काकौर में पुरानी रंजिश के चलते हारुन और अब्दुल सत्तार पक्ष के लोगों में कहासुनी और गाली गलौज हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। संघर्ष में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर कैराना कोतवाली पुलिस मौके पहुंची और स्थिति को काबू किया। पुलिस ने एक पक्ष के अब्दुल सत्तार और इसरान तथा दूसरे पक्ष के हारुन को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाने के बाद तीनों आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया। वहीं, सोमवार सुबह दस बजे मामूली कहासुनी होने पर मोहल्ला पीरजादगान निवासी शहजाद व रिजवान के बीच झगड़ा और मारपीट हो गई। सूचना पर 100 डायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।


कार हटाने के विवाद पर मारपीट
कैराना।
मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी गुड्डू कुरैशी दिल्ली में कपडे़ बेचने का कार्य करता है। ईद के त्योहार के मद्देनजर गुड्डू सोमवार दोपहर कार से पैतृक घर पर आया। इस दौरान घर के आगे पड़ोसी की कार खड़ी थी। कार वहां से हटाने को लेकर गुड्डू का पड़ोसी के साथ झगड़ा और मारपीट हो गई। जिससे गुड्डू को मामूली चोट आई। बाद में उसने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed