फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बुक डिपो से नकबजनी कर छह हजार की चोरी

बुक डिपो से नकबजनी कर छह हजार की चोरी

Sat, 16 Mar 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बुक डिपो से नकबजनी कर छह हजार की चोरी
थानाभवन। क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात चोरों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक बुक डिपो में नकबजनी कर चोरी कर ली।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कपिल वर्मा की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुक डिपो की दुकान है। शुक्रवार शाम को कपिल दुकान बंद कर घर गया था। सुबह करीब तीन बजे कुछ लोगों ने कपिल को फोन कर बताया कि उसकी दुकान की दीवार टूटी पड़ी है। कपिल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो दीवार टूटी पड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो चोर गल्ला तोड़कर उसमें रखे छह हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर, कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा नई घासमंडी निवासी विनीत सैनी ने तहरीर देकर बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित श्मशान घाट के समीप उसका घेर है। आरोप है कि शुक्रवार चोर उसके घेर से एक गोवंश चुनाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed