फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बेटी को अगवा करने वाले आरोपियों ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

बेटी को अगवा करने वाले आरोपियों ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

Mon, 14 Jan 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बेटी को अगवा करने वाले आरोपियों ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
शामली। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र निवासी एक महिला ने बेटी को अगवा करने वाले आरोपियों पर फैसला नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को पीड़िता ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र मेें बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी को तीन युवकों ने अगवा कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ थाना गढ़ीपुख्ता पर तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता का कहना है कि जिस दिन उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजी थी, उस दिन एक पुलिसकर्मी उनके घर आया था और आरोपियों का घर पूछकर चला गया था। इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उसके कुछ समय बाद मुख्य आरोपी का चचेरा भाई उनके घर आया और उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed