फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्रामीण ने की आत्महत्या, पुत्रवधु पर मुकदमा

ग्रामीण ने की आत्महत्या, पुत्रवधु पर मुकदमा

Wed, 28 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण ने की आत्महत्या, पुत्रवधु पर मुकदमा
पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबरी। क्षेत्र के गांव भंदौड़ा में एक वृद्ध ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक के पुत्र ने अपनी पत्नी के खिलाफ पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम भंदौड़ा के कुछ ग्रामीण खेतों से आवारा पशुओं को निकालने के लिए गए थे। इस बीच उन्हें खेत पर शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सीओ ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त सतपाल सिंह के रुप में हुई। मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र प्रवीण कुमार ने पत्नी पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। प्रवीण कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि खेत की फसल को लेकर उसकी पत्नी और पिता का कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसे लेकर उसके पिता ने यह कदम उठाया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष नेमचंद ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed