फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका से छेड़छाड

बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका से छेड़छाड

Fri, 12 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका से छेड़छाड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। शिक्षिका के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

शुक्रवार को कस्बा झिंझाना के एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी। जब वह बस स्टैंड पर एसबीआई बैंक के निकट पहुंची, तो बाइक पर आए दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। वहीं, सफाई कार्य में लगे कर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। छेड़छाड़ के आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। पीड़ित शिक्षिका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ झिंझाना थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष समझौते के प्रयास में लगे हैं। जिस कारण अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। यदि समझौता नहीं होता है, तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- झिंझाना के मोहल्ला का मामला, शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा
- पीड़िता के पिता तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed