फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध रूप से शराब बेचने के विरोध पर हमला

अवैध रूप से शराब बेचने के विरोध पर हमला

Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से शराब बेचने के विरोध पर हमला
कांधला। ग्राम खंद्रावली में युवक अवैध रूप से शराब बेचते हैं। बुधवार शाम मोहल्ले के ही महिपाल के पुत्र जानी (14 वर्षीय) ने अवैध रूप से शराब बेचने का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने इस बीच जानी की पिटाई कर दी। शोर होने पर दोनो मौके से फरार हो गए। मारपीट में जानी गंभीर रूप से घायल हो गये। पीड़ित परिजनों ने किशोर को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पिता की तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


संघर्ष में एक आरोपी गिरफ्तार
कांधला। ग्राम गंगेरू में दीवार को लेकर हुए संघर्ष में पुलिस ने एक आरोपी सन्नो पुत्र शान मोहम्मद उर्फ कलवा को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम गंगेरू में दीवार को लेकर हुए विवाद के कारण दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चले थे। संघर्ष मेें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए थे। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एक पक्ष से आरोपी सन्नो को गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed