फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला और तीन बच्चे घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला और तीन बच्चे घायल

Tue, 24 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला और तीन बच्चे घायल
कांधला (शामली)। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी सुमन और तीन बच्चों के साथ सोमवार दोपहर शामली गया था। परिजनों के अनुसार काम समाप्त करने के बाद दंपति बाइक से रात में लौट रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे गांव नानुपूरी के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। जिससे जितेंद्र पत्नी सुमन, बेटी साया चार वर्ष , बेटा प्रिंस दो वर्ष व चार माह की बेटी छुटकी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें शामली के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शामली के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने में हंगामा किया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। परिजनों के अनुसार घायल पत्नी व बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर मृतक के चाचा रामबीर ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed