{"_id":"5ab147174f1c1b00768b6ace","slug":"201521567511-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
एक महिला पर परिवार के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी महिला नरेश पत्नी मनोज अपने घर पर थी। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर उसका अपने पड़ोसियों के साथ पशु को बांधने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर में गहरी चोट आ गई। आरोप है कि आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को कोतवाली में लेकर आए और उसके बाद उसे अस्पताल ले गए। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।