फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्राम प्रधानों की कार पर फायरिंग, बोतलें फेंकी

ग्राम प्रधानों की कार पर फायरिंग, बोतलें फेंकी

Wed, 08 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की कार पर फायरिंग, बोतलें फेंकी
प्रधानों की कार पर फायरिंग, बोतलें फेंकी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। पानीपत से गांव लौट रहे ग्राम प्रधानों की कार पर रास्ते में खड़े एक दर्जन युवकों ने फायरिंग कर दी। हमलावरों ने हाथ में ली बोतलें कार के शीशों पर फेंक दी, इसमें कार सवार दो प्रधान घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर सीधे कोतवाली पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।

ग्राम प्रधान जगनपुर सुंदर अपनी बहन के यहां पानीपत गए हुए थे। उनके साथ कंडेला के ग्राम प्रधान रामवीर, हिंगोखेडी के ग्राम प्रधान शीशपाल तथा शेेखूपुरा के ग्राम प्रधान विलियम भी थे। बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम चारों काम में गांव लौट रहे थे। जब उनकी कार यमुना पुल पार कर मवी-हैदरपुर के रास्ते के पास पहुंची, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे एक दर्जन युवकों ने चलती हुई कार पर हमला कर दिया। सुंदर ने कार नहीं रोकी, जिस पर हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान कुछ युवकों ने अपने हाथ में ली बोतलों को कार के शीशों में मार दिया, जिसमें कार के शीशे टूट गए। इसमें ग्राम प्रधान सुंदर तथा कंडेला ग्राम प्रधान रामवीर घायल हो गए, लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी। हमलावरों ने काफी दूर तक कार पीछा गया, लेकिन कैराना से पहले हमलावर फरार हो गए। चारों ग्राम प्रधान सीधे कोतवाली में पहुंचे और मामले की शिकायत की। ग्राम प्रधानों पर हमले की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों घायल प्रधानों को मेडिकल के लिए भेज दिया। मामले में शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed