फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मदरसों में पढ़ रहे बाहर के लोगों का डाटाबेस तैयार करेगी खाकी

मदरसों में पढ़ रहे बाहर के लोगों का डाटाबेस तैयार करेगी खाकी

Thu, 10 Aug 2017 02:58 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
मदरसों में पढ़ रहे बाहर के लोगों का डाटाबेस तैयार करेगी खाकी
शामली।
विज्ञापन

तालीम की आड़ में राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल संदिग्ध लोगों की तलाश के लिए अब सर्च आपरेशन चलेगा। इसके लिए मदरसों तथा कॉलेजों में पढ़ने वाले और फैक्ट्री में काम करने वाले बाहरी लोगों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इसके बाद उनका सत्यापन होगा। पुलिस इस पर जल्द कार्ययोजना तैयार कर मिशन को पूर्ण करेगी।
दरअसल, सहारनपुर और इससे सटे जिलों में इस्लामिक शिक्षा का काफी महत्व है। तालीम हासिल करने के लिए जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, बिहार तथा विदेशों से भी यहां पर युवा वर्ग आता है। इसी के चलते सैकड़ों मदरसे यहां संचालित हैं। इन्हीं छात्रों की आड़ में कुछ संदिग्ध लोग भी आ जाते हैं। ये लोग मदरसा संचालक की आंखों में धूल झोंककर अपना काम करते हैं और देेश विरोधी कार्यों में लिप्त रहते हैं। पूर्व में भी कई आतंकी पकड़े जा चुके हैं। रविवार को कुटेसरा की एक मस्जिद में भी इमाम के रूप में काम कर रहे एक बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला को पुलिस द्वारा पकड़े जाने का ताजा मामला है। इस तरह के मामले सामने आने पर इस बार पुलिस सक्रिय दिखाई दे रही है। शामली पुलिस जिले में संचालित मदरसों तथा अन्य धर्मस्थलों में रह रहे बाहरी लोगों की सूची तैयार कराएगी। जो भी बाहर का व्यक्ति है उसका स्थानीय स्तर पर खुफिया विभाग द्वारा जांच की जाएगी और उसके बाद उसका सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि जिले में आकर रहने वाले हरेक व्यक्ति की सूचना पुलिस को हो। एसपी के आदेश पर शामली जिले में पुलिस द्वारा जल्द ही इस संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद इस गंभीर मसले पर कार्ययोजना तैयार कर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

शामली-कैराना में बाहरी लोगों की भरमार
शामली में भी कई बड़े शिक्षण संस्थान है। इसके अलावा कई फैक्ट्रियां भी संचालित हैं। शिक्षण संस्थाओं में तालीम हासिल करने तथा फैक्ट्रियों में काम की तलाश में बाहर से सैकड़ों लोग आते हैं। इसके अलावा कैराना में चल रही एक फैक्ट्री में भी कश्मीर के कई लोग काम कर हैं। पुलिस के सत्यापन के काम में गंभीरता बरती जाए तो सभी का डाटाबेस तैयार किया जाएगा और हर व्यक्ति पर पुलिस की निगाह बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बाहर से लोग आकर शामली के शिक्षण संस्थानों तथा धार्मिक स्थलों में आकर पनाह लेते हैं। कुछ लोग काम भी करते हैं। इनकी आड़ में कभी-कभार कुछ गलत संगत के लोग भी आ जाते हैं। साथ ही शिक्षण संस्थाओं के संचालक की आंखों में धूल झोंककर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होकर देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। बाहर से यहां आने वाले लोगों के बारे में डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
-डा. अजयपाल शर्मा
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed