{"_id":"5a4d27394f1c1b0f788b67e2","slug":"20-minutes-79-rounds-firing-picking-up-the-jandhedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मिनट, 79 राउंड फायरिंग, दहल उठा जंधेड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 मिनट, 79 राउंड फायरिंग, दहल उठा जंधेड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में सुनसान पड़ी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना के गांव जंधेड़ी में बदमाशों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोलियों चलने से पूरा गांव दहल उठा। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में पुलिस बदमाशों की ओर से कुल 79 राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने कई थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ गांव जंधेड़ी में साबिर का मकान को घेर लिया था। उस समय पूरा गांव सो रहा था। साबिर अपने एक साथी सहित मकान की ऊपरी मंजिल वाले कमरे में था। ठीक 11:10 बजे पुलिस ने ललकारा, तो साबिर और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से अंधाधुंध गोलियां चलीं। 11.30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई। इस 20 मिनट के अंतराल में पुलिस की ओर से 20 राउंड फायरिंग की गई। इनमें पिस्टलों से 19 फायरिंग और एके 47 से एक फायर किया गया। जबकि बदमाशों की ओर से पुलिस पर 59 राउंड फायरिंग की गई।
किसने-किसने कितनी चलाई गोलियां
एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने पांच फायर किए।
थानाध्यक्ष आदर्श मंडी राजकुमार शर्मा ने तीन फायर किए।
थाना प्रभारी शामली अवनीश गौतम ने चार फायर किए।
सिपाही नितिन मलिक ने दो और सिपाही अंकित तोमर ने एक फायर किया।
विज्ञापन