{"_id":"5cd9a97ebdec22078c36ed05","slug":"191557768574-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
झिंझाना। घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला की साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़ित महिला को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया । पीड़िता के पति ने आरोपी युवक समेत दो के खिलाफ थाने में दी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह अपनी रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी पत्नी और उसके बड़े भाई थे। देर रात्रि में गांव का एक युवक एक अज्ञात साथी के साथ घर में घुस गया। आरोपी व्यक्ति ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोप है कि मुंह पर कपड़ा बांधे व्यक्ति ने महिला के कमरे में घुसकर उस पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। तमंचे से आतंकित करते हुए आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी महिला ने फोन द्वारा पीड़ित पति को दी। पीड़िता के पति ने गांव के युवक को नामजद करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।