{"_id":"5c8165d2bdec222dcc576240","slug":"191551984082-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन (शामली)। थानाक्षेत्र में चरथावल मार्ग पर बुधवार रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस बल के साथ हसनपुर लुहारी गांव में गश्त कर रहे थे। उसी समय डायल 100 से सूचना फ्लैश हुई कि दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की एक बाइक से कस्बे के मोहल्ला रेत्ती से निकलकर कहीं जा रहे है। डायल 100 पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखकर बाइक चरथावल मोड़ से मुजफ्फरनगर की ओर दौड़ा दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कादरगढ़ चौकी से पुलिस बल को साथ लेकर कस्बे की तरफ चल दिए। चरथावल मार्ग पर मसावी पुलिया के निकट बाइक सवार दोनों बदमाशों से पुलिस का सामना हुआ। दोनों युवक बाइक को छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया।
इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक सिपाही राहुल को भी गोली लगी। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम नवीन निवासी गांव नंगला मुबारिक थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर बताया जबकि फरार साथी का नाम अरुण बताया। घायल बदमाश को तत्काल थानाभवन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश ने बताया कि अरुण ने उसे किसी घटना को अंजाम देने के लिए थानाभवन बुलाया था। थाना प्रभारी के मुताबिक बदमाश नवीन पर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कई थानों में लूट, डकैती के आठ मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश पर मुजफ्फरनगर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे बदमाश अरुण के बारे में जानकारी की जा रही है।