{"_id":"5c4a0988bdec225eb65debf5","slug":"191548355976-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम से बकायादार को छुड़ाने के मामले में मुचलका पाबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्व टीम से बकायादार को छुड़ाने के मामले में मुचलका पाबंद
विज्ञापन
तीन आरोपियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
कैराना। गांव बसेड़ा में भीड़ द्वारा राजस्व टीम से हाथापाई कर बकायेदार को छुड़ाने के प्रकरण में प्रशासन ने तीन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
बुधवार को ऑपरेशन वसूली अभियान के तहत नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता की अगुवाई में राजस्व टीम बसेड़ा गांव में बकायेदारों की धरपकड़ करने के लिए पहुंची थी। नायब तहसीलदार टीम ने बाबर नामक बकायेदार को मौके से हिरासत में ले लिया, जिस पर परिवार की महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और अभद्रता कर हाथापाई करते हुए कस्टडी से बकायेदार को छुड़ा लिया गया। भीड़ के तेवर भांपते हुए टीम को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। उन्होंने बताया कि बाबर व उसके भाइयों अकरम एवं साबिर पर बैंक का करीब 18 लाख कृषि ऋण बकाया है, जिनकी 21 जून 2018 में आरसी जारी हुई थी। वारदात के दौरान टीम में राजस्व अमीन श्यामलाल, खुर्शीद अहमद, इश्तियाक व महिपाल के अलावा पुलिस टीम मौजूद थीं। इस मामले में राजस्व अमीन श्यामलाल की ओर से आरोपियों के विरुद्ध एसडीएम को तहरीर दी गई थी। मामले में एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा का कहना है कि राजस्व अमीन की ओर से तहरीर मिली थी।