{"_id":"5c0bfcadbdec22415774f0e2","slug":"191544289453-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड में छह पर मुकदमा, मारपीट में एनसीआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड में छह पर मुकदमा, मारपीट में एनसीआर
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ में छह पर मुकदमा दर्ज
थानाभवन। महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने खेत में गोबर डालने के लिए गई थी। उसी समय गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि जब उसके देवर ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके देवर को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें उसकी नाक टूट गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि, दूसरे पक्ष से विकास ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ गाली गलौच करते हुए मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया कि एक पक्ष से मुकदमा और दूसरे की ओर से एनसीआर दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।