Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case filed against a man for breaking into a house and stealing items

Rampur News: मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी, युवक पर रिपोर्ट

Thu, 19 Nov 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Case filed against a man for breaking into a house and stealing items
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मकान मालिक अमरजीत सिंह की तहरीर पर बरेली निवासी गुरचरन सिंह के खिलाफ चोरी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और घर में घुसने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, अमरजीत सिंह का मकान आदर्श कॉलोनी में है और उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। आरोप है कि गुरचरन सिंह ने इसी मुकदमे का फायदा उठाकर कुछ मजदूरों के साथ मकान पर पहुंचकर ताला तोड़ा। उसने मकान को पत्थर आदि से क्षतिग्रस्त किया और अंदर रखा सामान गायब कर दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर अमरजीत सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिस ने गुरचरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed