{"_id":"5bf844e9bdec2241c9370044","slug":"191542997225-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को बंधक बनाकर पशु खोलकर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को बंधक बनाकर पशु खोलकर ले गए
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। गंगेरू गांव में बृहस्पतिवार की रात बदमाश दंपति को बंधक बनाकर तीन पशुओं को लूटकर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव गंगेरू निवासी गफ्फार शुक्रवार को अपनी पत्नी बिल्लो के साथ खेत पर गया था। रात में दोनों पशुओं की देखभाल करने के लिए खेत पर ही सो गए थे। इसी दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और दंपति को बंधक बना लिया। इसके बाद खेत में बंधे तीन दुधारू पशुओं को खोलकर अपने साथ ले गए। किसी तरह बंधक मुक्त होने पर पीड़ित ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि तहरीर आई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।