फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ईट भट्ठे पर महिला से छेड़छाड़

ईट भट्ठे पर महिला से छेड़छाड़

Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ईट भट्ठे पर महिला से छेड़छाड़
कांधला (शामली)। ईंट भट्ठा मजदूरों ने ठेकेदार पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव आल्दी निवासी एक व्यक्ति का परिवार कैराना रोड स्थित ईट भट्ठे पर ईट पथाई का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को उसने अन्य लोगों के साथ कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार की रात वह अपने परिवार के साथ भट्ठे पर ईट पथाई कर रहा था। इसी दौरान बच्चे को प्यास लगने पर उसकी पत्नी पानी लेने के लिए चली गई। आरोप है कि पानी लाते समय ठेकेदार और उसके साथियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। रात में ही पुलिस को कॉल करके इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को कांधला थाने पहुंचे लोगों ने कहा कि आरोपी ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed