फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया

अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया

Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया
थानाभवन (शामली)। गांव सोंटा रसूलपुर निवासी लकड़ी व्यापारी का अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

13 अगस्त 2017 को थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी लकड़ी व्यापारी मुनीर और उसके साथी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। फिरौती भी वसूली गई थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आठ लोगों को नामजद किया था। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी महताब पुत्र अब्बास निवासी सोंटा रसूलपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, कस्बा थानाभवन के मोहल्ला कस्सावान निवासी विक्रम पुत्र लख्मीचंद के खिलाफ थाना तीतरों में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में लंबे समय से विक्रम न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसका वारंट जारी किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed