{"_id":"5a5a53594f1c1bf4408b4a34","slug":"191515869017-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट के बाद पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट के बाद पथराव
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गांव रामपुर खेड़ी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान दोनों ओर से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव रामपुरखेड़ी निवासी सुरेश व नंदकिशोर के बीच पिछले काफी समय किसी बात को लेकर विवाद चला रहा है। गांव के लोगों द्वारा दोनों पक्षों के लोगों के बीच में समझौता कराने का प्रयास किया गया। हालांकि कोई समझौता नहीं हो पाया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे सुरेश व नंदकिशोर के बीच मामूली बात को लेकर गालीगलौज हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने सामनेे आ गए। इस बीच हुए संघर्ष में दोनों ओर से जमकर पथराव व लाठी डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष से नंदकशोर व ममता व दूसरे पक्ष से सुरेश घायल हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद थाने में तहरीर देकर एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।