फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बदमाशों ने युवक से बाइक और नकदी लूटी

बदमाशों ने युवक से बाइक और नकदी लूटी

Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक से बाइक और नकदी लूटी
बदमाशों ने युवक से बाइक और नकदी लूटी
विज्ञापन

झिंझाना। थानाक्षेत्र में गांव टपराना के निकट तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से बाइक और 56 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तरफ से पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोमवार की रात करीब नौ बजे क्षेत्र के गांव दभेड़ी के मजरा सींगरा निवासी हुुसैन बाइक पर सवार होकर गांव टपराना के निकट स्थित ईट भट्ठे पर किसी काम से गए थे। वहां से जब वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे टपराना के निकट पहुंचे तो जंगल में छिपे तीन बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर उसे घेर लिया और जान से मारने की धमकी देकर बाइक और 56 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed