{"_id":"5c23c47abdec22572b7e99a5","slug":"181545847930-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने जिले में सक्रिय विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह मेें शामिल कबाड़ी समेत तीन आरोपी फरार बताए गए हैं।
बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि थाना आदर्श मंडी और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोहरनी बाईपास रोड पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो छुरी, दो तार कटर और विद्युत लाइन के 10 बंडल तार बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाशों के नाम राजकुमार कश्यप निवासी सरूरपुर कलां जिला बागपत और नसीम निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली है। पूछताछ में बदमाशों ने बरामद तार को 22 दिसंबर की रात में करोड़ी के जंगल से चोरी करना बताया। इससे पहले बदमाशों ने थाना गढ़ीपुख्ता, कांधला और कोतवाली क्षेत्र में अपने साथी साजिद के साथ तार चोरी करने और चोरी किए गए तार को शामली निवासी कबाड़ी नदीम को बेचना बताया। तार चोरी की घटना में साजिद के रिश्तेदार मुस्तकीम की गाड़ी को इस्तेमाल करते थे। साजिद, नदीम और मुमताज अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एएसपी ने बताया कि तार चोरी करने वाले गिरोह में शामिल पांचों लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह और स्वाट टीम प्रभारी सत्यपाल सिंह भी मौजूद रहे।
नौ हजार का माल दो हजार में बेचते थे
एएसपी ने बताया कि तार चोरी करने के बाद बदमाश कबाड़ी को औने-पौने दाम में बेचते थे। उन्होंने बताया कि जिस तार की कीमत बाजार में लगभग नौ हजार रुपये होती है, उस तार को बदमाश मात्र दो-तीन हजार में ही बेच देते थे। कबाड़ी भी सस्ता तार खरीदकर महंगे दाम पर बेचकर अधिक मुनाफा कमा रहा था। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए नसीम का कहना है कि वह लगभग छह माह पहले साजिद के पास मजदूरी के लिए आया था। लालच में आकर वह तार चोरी के धंधे में उनके साथ जुड़ गया।
विज्ञापन
दोनों बदमाशों पर नौ मुकदमे दर्ज
तार चोरी करने के आरोप में पकड़े गए दोनों बदमाशों पर अलग-अलग थानों में नौ-नौ मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए राजकुमार कश्यप और नसीम पर तार चोरी, आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे थाना आदर्श मंडी में, शामली कोतवाली में तार चोरी के पांच मुकदमे, एक-एक मुकदमा बिजली चोरी का थाना गढ़ीपुख्ता और कांधला में दर्ज हैं।