{"_id":"5b882eb542c792463f794f95","slug":"181535651509-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के पास मोबाइल की शिकायत करने पर दो छात्रों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के पास मोबाइल की शिकायत करने पर दो छात्रों को पीटा
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन की शिकायत करने पर छात्रों को पीटा
कैराना। स्कूल में छात्रा के पास मोबाइल होने की शिकायत अध्यापक से करने पर क्षुब्ध छात्रा ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर दो छात्रों से मारपीट कर दी। मामले में कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला रेतावाला निवासी इसरार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र फरदीन तथा भतीजा राहिल कस्बा कैराना स्थित बाल विद्यालय में पढ़ते हैं। गत सोमवार को जब वह कक्षा में बैठे थे कि तभी एक छात्रा के पास मोबाइल फोन देख लिया। इसकी शिकायत उन्होंने अध्यापक से कर दी। आरोप है कि मोबाइल की शिकायत से क्षुब्ध छात्रा ने अपने सहयोगी युवक के साथ मिलकर उसके पुत्र तथा भतीजे के साथ स्कूल से बाहर निकलने पर मारपीट कर दी। इस बीच वहां से गुजर रही डायल-100 की गाड़ी को देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
चार किलो डोडा पोस्त के साथ दबोचा युवक
कैराना। पुलिस ने गश्त के दौरान मलकपुर-मोहम्मदपुर राई मार्ग से चार किलोग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस टीम मलकपुर-मोहम्मदपुर मार्ग गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा, पुलिस ने पीछा करके उसको पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी इरशाद गांव मोहम्मदपुर राई का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।