{"_id":"5b537bd44f1c1b46748b64dc","slug":"181532197844-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर संग लापता हुई महिला मसूरी से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर संग लापता हुई महिला मसूरी से बरामद
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नौकर संग लापता हुई महिला मसूरी से बरामद
कैराना। क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पत्नी अपने नौकर के साथ लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद महिला और नौकर को मसूरी से बरामद कर लिया गया। नौकर की उम्र 16 वर्ष है, जबकि महिला 40 वर्ष की है। तीन दिन पूर्व वह लापता हुए थे। शनिवार को पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिये दोनो को मसूरी से बरामद कर लिया और कैराना कोतवाली ले आई। पुलिस मामले में जाच कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
महिला ने लगाई मदद की गुहार
शामली। नगर के मोहल्ला पंसारियान निवासी अनुराधा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि उसका पति बीमार रहता है, जबकि उसका बेटा दोनों आंखों में मोतियाबिंद से पीड़ित है। परिवार के पास गुजर बसर का कोई जरिया नहीं है। इस कारण परिवार के सदस्यों को रोजी रोटी के लाले पड़ रहे हैं। पूर्व में नगर पालिका परिषद शामली से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अनुराधा ने मांग की है कि परिवार की गुजर बसर के लिए उसे रोजगार दिलाया जाए तथा पति और बेटे का उपचार कराया जाए।