फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ोखाधड़ी कर किसान को ठग लिया

ोखाधड़ी कर किसान को ठग लिया

Mon, 21 May 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ोखाधड़ी कर किसान को ठग लिया
किसान के साथ धोखाधड़ी
विज्ञापन

कांधला।
किसान के साथ धोखाधड़ी करके गांव के एक युवक ने बैंक से चार लाख का ऋण ले लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाक्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी किसान ताहिर हसन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व वह अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में गया था। आरोप है कि वहां पर उक्त व्यक्ति ने किसान से अपना खाता खुलवाने का हवाला देते हुए कई कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए थे। किसान ताहिर के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसके खाते से दो लाख रुपये कटने का संदेश प्राप्त होने पर उसके होश उड़ गए। बैंक से जानकारी लेने के बाद मालूम हुआ कि उसकी जिम्मेदारी पर उक्त व्यक्ति ने चार लाख का ऋण लिया है। किसान के द्वारा गांव में पहुंचकर अपने परिवार के लोगों को मामले से अवगत कराया। परिजनों ने आरोपी से बात की तो वह झगड़े पर उतर आया। परिवार व समाज के लोगों ने दोनों के बीच समझौता कराकर पैसा देने के लिए दो महीने का समय तय कर दिया। आरोप है कि दो माह बीत जाने के बाद भी जब पैसा नहीं दिया गया तो रविवार को किसान रुपयों का तकादा किया तो आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया। किसान ने तीन लोगों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed