फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्कूली छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

स्कूली छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्कूली छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
सरेराह स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़
विज्ञापन

शामली।
स्कूल से लौटते समय कक्षा नौ में पढ़ रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ की गई। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर किशोरी के परिजनों ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनें नगर के एक बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ती है। दोनों छात्राएं स्कूल आती है। स्कूल बाद घर लौटती है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से छात्राओं को गांव निवासी एक व्यक्ति परेशान कर रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थी। उसी दौरान युवक ने दोनों के साथ छेड़खानी की। दोनों छात्राओं ने घर जाकर इसकी शिकायत परिजनों से की। इसके बाद परिजन कोतवाली में आए और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक सुधीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed