फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्रा सोनी हत्याकांड के वादी को जान से मारने की धमकी

छात्रा सोनी हत्याकांड के वादी को जान से मारने की धमकी

Thu, 08 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
छात्रा सोनी हत्याकांड के वादी को जान से मारने की धमकी
छात्रा के पिता को हत्या की धमकी
विज्ञापन

कांधला(शामली)। छात्रा सोनी हत्याकांड के वादी और मुकदमे की पैरवी करने वाले को जान से मारने की धमकी दी गई है। छात्रा के पिता ने धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच करने में लगी है।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम निवासी कक्षा 12 वीं की छात्रा सोनी की 13 दिसंबर 2017 को गंगेरू स्थित इंटर कॉलेज से घर लौटते समय बलकटी से काटकर हत्या कर दी गई थी। सोनी के भाई कृष्ण ने गांव के ही अमरपाल और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी अमरपाल के अलावा अज्ञात आरोपियों की पहचान होने पर आरोपी सुंदर, रोहित और सुरेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस मामले को लेकर कश्यप समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया था और कई दिन तक आंदोलन चले थे। वहीं, सपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप पीड़ित परिवार के साथ मिलकर मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। सोनी के पिता बीरसैन ने बुधवार को कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक मार्च की रात गांव का ही श्यामा तमंचा लेकर उनके घर पहुंचा। आरोप है कि श्यामा ने बीरसैन को तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए मामले में फैसला करने का दबाव बनाया। आरोप है कि फैसला नहीं करने पर पैरवी में लगे पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप और तुम्हारा भी हाल सोनी जैसा ही कर देंगे। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि बीरसैन की तहरीर के आधार पर आरोपी श्यामा गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed