फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्रा से छेडछाड करने वाले आरोपी को भेजा जेल

छात्रा से छेडछाड करने वाले आरोपी को भेजा जेल

Mon, 29 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेडछाड करने वाले आरोपी को भेजा जेल
कैराना।
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को कस्बा कैराना के मोहल्ला पीपलोतला स्थित कोचिंग सेंटर से कक्षा 9वीं की छात्रा घर लौट रही थी। रास्ते में दूसरे समुदाय के आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर छात्रा को खींचने की कोशिश की थी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर छात्रा ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने मोहल्लावासियों के साथ मिलकर आरोपी शाहनवाज को पकड़कर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं, परिजनों ने कोतवाली में हंगामा भी कर दिया था। मामले में पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी शाहनवाज सहित उसके छह साथियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई सुनील दत्त ने बताया कि छेड़छाड़ और एससी/एसटी के आरोप में आरोपी शाहनवाज मोहल्ला शेखबद्धा तथा उसके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज को रविवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed