फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   केंटीन संचालक का सामान कोतवाली में पहुंचाया

केंटीन संचालक का सामान कोतवाली में पहुंचाया

Thu, 18 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
केंटीन संचालक का सामान कोतवाली में पहुंचाया
कैंटीन संचालक का सामान कोतवाली में पहुंचाया
विज्ञापन

कैराना।
शामली रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन के संचालक ने गैस एजेंसी संचालक से करीब दो लाख रुपये की गैस उधार ले ली। बुधवार को कैंटीन संचालक अपना सामान समेटकर कहीं बाहर जा रहा था। इसकी सूचना पर गैस एजेंसी संचालक मौके पर पहुंचा और सामान से लदा ट्रक कब्जे में लेकर कैराना कोतवाली में लाकर खड़ा करा दिया। बुधवार दोपहर कैराना इंडेन गैस एजेंसी के संचालक प्रेमचंद अपने साथ सामान से लदा ट्रक लेकर कैराना कोतवाली पहुंचे। प्रेमचंद ने बताया कि शामली रोड स्थित रेमटेक इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन के संचालक नीरज चटवाल ने एक साल से गैस सिलिंडर उधार लेता रहा। तगादा करने पर वह बहाने बनाता रहा, जिस कारण कैंटीन संचालक पर करीब दो लाख रुपये उधार हो गए। बुधवार सुबह उन्हें पता चला कि अनुबंध खत्म होने के कारण कैंटीन संचालक अपना सामान लादकर कहीं जा रहा है। इस पर वह मौके पर पहुंचे तथा बकाया दो लाख रुपये का भुगतान करने की मांग की। रुपये नही देने पर कैंटीन का सामान से लदे ट्रक को वह कोतवाली ले आए। उधर, एसएसआई सुनील दत्त ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed