{"_id":"5a4149134f1c1bc20a8b4cce","slug":"181514227987-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबिर के घर बाराबंकी पुलिस ने किया कुर्की नाटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साबिर के घर बाराबंकी पुलिस ने किया कुर्की नाटिस चस्पा
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)।
बाराबंकी पुलिस को सात माह पूर्व चकमा देकर फरार हुए साबिर जंधेड़ी के घर सोमवार को पुलिस ने पहुंची। पुलिस ने शूटर के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया।
पांच मई 2017 की शाम सवा सात बजे बाराबंकी जेल में बंद मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर साबिर जंधेड़ी को पुलिस कोर्ट में पेशी के बाद वापस जेल लेकर आ रही थी। इसी बीच पुलिसकर्मी जैदपुर थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर चाय पीने बैठ गए थे, जहां से साबिर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया था। सात माह बीत जाने के बाद भी पुलिस साबिर को गिरफ्तार नहीं कर पाई। बाराबंकी जिले के थाना जैदपुर में साबिर की फरारी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को बाराबंकी जिले के थाना जैदपुर के एसएसआई संजय सिंह अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद कैराना कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद एसएसआई ने साबिर के पैतृक गांव जंधेडी पहुचकर साबिर के घर पर कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया। साबिर के कोर्ट में पेश नही होने पर जल्द ही उसके घर की कुर्की की जाएगी।