फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   देशी पिस्टल के साथ पकड़ा गया हथियार सप्लायर

देशी पिस्टल के साथ पकड़ा गया हथियार सप्लायर

Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
देशी पिस्टल के साथ पकड़ा गया हथियार सप्लायर
पिस्टल के साथ पकड़ा गया हथियार सप्लायर
विज्ञापन

शामली। देशी पिस्टल को सप्लाई करने के लिए आया मध्यप्रदेश का हथियार सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तथा पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

बुधवार को शामली कोतवाली पुलिस एसबीआई के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोतवाली के एसएसआई सतपाल सिंह और एसआई डीएस कालिया को एक संदिग्ध युवक खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी लेनी शुरू की, तो उसके पास बैग में एक पिस्टल ओर दो कारतूस मिल गए। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह महमूद पुत्र आलम खां चंदनगर जिला इंदौर का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि वह शामली में किसी व्यक्ति को पिस्टल सप्लाई करने के लिए आया हुआ था। यहां उसको एसबीआई के सामने खड़ा होकर कॉल आने का इंतजार करना था। मोबाइल पर कॉल आने के बाद उसको बताया जाता है कि पिस्टल किसको देनी है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिस्टल मुंगेर मध्यप्रदेश निवासी धीरज और धर्मपाल से लेकर आया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed