{"_id":"5991f4164f1c1b68398b4709","slug":"181502737430-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि से बन रही सड़क को रोकने के विरोध पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक निधि से बन रही सड़क को रोकने के विरोध पर फायरिंग
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
बिड़ौली सैदान में विधायक निधि से सड़क बना रहे मजदूरों को कुछ युवकों ने रोक दिया। बीच-बचाव आए प्रधान के पति पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम प्रधान की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रविवार की शाम गांव बिड़ौली सैदान में विधायक निधि से ग्राम प्रधान रिहाना सड़क का निर्माण करा रही थी। गांव के चार युवकों ने सड़क बना रहे मजदूरों के साथ मारपीट कर निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। इस दौरान युवकों को समझाने पहुंचे प्रधान के पति इसरार के साथ भी युवकों ने गाली गलौज कर उसके ऊपर तमंचे से गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। प्रधान के पति ने चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि प्रधान के पति की ओर से नौशाद, आलिम, आमिर, समीम निवासी बिड़ौली के खिलाफ जान से मारने के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पंजाब जीआरपी की दबिश
झिंझाना। सोमवार को थाना झिंझाना पहुंचे पंजाब के सरहिंद जीआरपी थाने के पुलिस अधिकारी जगतार सिंह ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर अहमदगढ़ में दबिश दी। इस दौरान आरोपी टीम को देख कर फरार हो गया। टीम प्रभारी ने बताया कि आरोपी 2013 में अवैध हथियार रखने के आरोप में पकड़ा गया था।