फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जलालाबाद के पहलवानों ने जंमू कश्मीर में दिखाया दम

जलालाबाद के पहलवानों ने जंमू कश्मीर में दिखाया दम

Sat, 17 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के पहलवानों ने जंमू कश्मीर में दिखाया दम
जलालाबाद।
विज्ञापन

जलालाबाद के पहलवानों ने जम्मू कश्मीर में इनामी कुश्ती जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विजेता पहलवानों का अखाड़े में जोरदार स्वागत किया गया।
कस्बा जलालाबाद के अखाड़ा अशरफ अली व्यायामशाला के अमन कुमार, निर्मल कुमार, आशीष कुमार ने अलग-अलग भार वर्ग में जम्मू के रामकोट स्टेडियम में हुई इनामी कुश्ती प्रतियोगिता में 13 जून को प्रतिभाग किया था। जिसमें अमन कुमार ने लियाकत, निर्मल कुमार ने बाबू और आशीष ने जकार अली को अपने दाव पेंच से चारों खाने से चित करते हुए प्रतियोगिता का इनाम अपने नाम किया। दंगल जीतकर शुक्रवार को अखाड़े में पहुंचने पर अशरफ अली ने तीनों विजेता पहलवानों का जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि पुलिस अपनिरीक्षक छविनाथ यादव ने पहलवानों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रविलाल, साजिद मालिक, अखाड़ा उस्ताद अशरफ अली के साथ सभी पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed