फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा, तहरीर

छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा, तहरीर

Tue, 30 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा, तहरीर
छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा, तहरीर
विज्ञापन

थानाभवन। एक युवक ने थाने में तहरीर देकर कुछ युवकों पर भाभी से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई व भाभी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव निवासी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसका भाई अपनी पत्नी को लेकर बाहर जा रहे थे। आरोप है कि गांव से थोड़ी देर आगे खड़े चार युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली और फिर उक्त युवकों ने उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब भाई ने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। इसमें उसका भाई बेहोश हो गया। पीड़ित पक्ष ने मेडिकल कराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका जताई
थानाभवन। क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पिछले साल कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। बताया कि किसी अन्य व्यक्ति से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब लड़की के परिजन भी उनके खिलाफ हो गए हैं। युवक ने आशंका जताई कहीं भविष्य में उक्त लड़की उसे किसी झूठे मुकदमे में न फंसा दे। पीड़ित ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों पर मारपीट का आरोप
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मोर माजरा निवासी किरणपाल ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाइयों ने पिता को बहला फुसलाकर पेड़ बेचने के बाद मिले सारे पैसे अपने पास रख लिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed