Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A truck carrying 88 cylinders overturned after a collision.

Meerut News: ट्रक की टक्कर से 88 सिलिंडर से भरी पिकअप पलटी

Thu, 05 Nov 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A truck carrying 88 cylinders overturned after a collision.
हादसे के बाद मेरठ बाइपास हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बुधवार को दायमपुर कट के पास ट्रक की टक्कर लगने से 88 कमर्शियल गैस सिलिंडरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में रखे सिलिंडर सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि सिलिंडरों से गैस का रिसाव नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के धंजू गांव निवासी अमित ने बताया कि वह लोनी गाजियाबाद से 88 कमर्शियल गैस सिलिंडर लेकर शामली जनपद के कस्बा झिंझाना जा रहा था। बुधवार शाम जब वह दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर दायमपुर कट के पास पहुंचा तो इसी दौरान एक ट्रक ने उसकी पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पिकअप पलटते ही उसमें रखे सिलिंडर सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने भी अपने वाहन रोक दिए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सबसे पहले सड़क पर बिखरे सिलिंडरों को सुरक्षित कराया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इसके बाद क्रेन की मदद से पलटी हुई पिकअप को सीधा कराया गया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को निकलवाया और यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed