{"_id":"5ba688ac867a557e84649a42","slug":"171537640620-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की तलाश में सीआईए की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी की तलाश में सीआईए की दबिश
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। चोरी के दौरान हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा सीआईए स्टाफ ने कैराना क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम एक आरोपी को लाई थी, जिसे न्यायालय से अनुमति मिलने पर रिमांड पर लिया गया था।
शनिवार को जनपद पानीपत के मॉडल टाउन सीआईए स्टाफ की टीम ने कोतवाली कैराना पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कैराना कस्बा और एक गांव में दबिश दी गई। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पानीपत में चोरी के दौरान हत्या की वारदात हुई थी, जिसमें एक आरोपी को रिमांड पर लिया हुआ है। उससे पूछताछ के दौरान ही कैराना निवासी एक और युवक का नाम प्रकाश में आया, जो वारदात में शामिल था। उसकी निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। इसके बाद टीम लौट गई।
बाइक फिसलने पर युवक घायल
कैराना। कस्बा कैराना में मोहल्ला ईदगाह निवासी कासिम शनिवार की शाम बाइक से शामली की ओर से घर लौट रहा था। जब वह शामली रोड पर पब्लिक इंटर कॉलेज के निकट पहुंचा, तो बारिश के कारण उसकी बाइक फिसल गई, जिसमें वह घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों ने घायल को निजी अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया।