फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फर्जी निकला लूट मामला

फर्जी निकला लूट मामला

Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
फर्जी निकला लूट मामला
फर्जी निकला लूट का मामला
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी शमीम ने शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी गाड़ी को कैराना ख़ड़ी कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव आ रहा था। जैसे ही गांव जिड़ाना के पास पहुंचा तो तीन हथियार बंद बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे तीन हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि मामला आपसी लेनदेन का है। जिसके बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में चार दिन पूर्व रंजिश के चलते गांव के ही वैसर, साबिर, तासीम, नदीम, इफान और आजम ने गांव के ही सहमून की हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में वैसर और साबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सांसद ने सुनी जनसमस्याएं
कांधला। शनिवार को कस्बे के मोहल्ला इदरीश बेग बिहार कॉलोनी में रालोद सांसद तबस्सुम हसन ने जनसमस्याएं सुनीं। नई बस्ती निवासी दर्जनों लोगों ने सांसद को शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बस्ती में पानी भरा हुआ है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। सांसद ने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राशिद जंग, पूर्व प्रधान मतलूब जंग, वकील जंग प्रधान, इस्राइल मंसूरी, इंतजार ठेकेदार, बिल्लू प्रधान, जिंदा हसन, आसिफ बेग आदि मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed