फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शीतल पेयपदार्र्थ में गंदगी निकलने पर ग्राहक और दुकानदार में मारपीट

शीतल पेयपदार्र्थ में गंदगी निकलने पर ग्राहक और दुकानदार में मारपीट

Thu, 03 May 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शीतल पेयपदार्र्थ में गंदगी निकलने पर ग्राहक और दुकानदार में मारपीट
कांधला।
विज्ञापन

शीतल पेय पदार्थ में गंदगी निकलने पर ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी कपिल भारसी मोड़ पर किरयाना की दुकान करता है। व्यापारी अपनी दुकान पर कई कंपनी के शीतल पेय पदार्थों की भी बिक्री करता है। बुधवार को एलम निवासी सतेंद्र एक कंपनी का शीतल पेय लेकर घर पहुंचा, तो बोतल में उसे मक्खी दिखाई दी। सतेंद्र वापस दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को बोतल में दो मक्खी मरी पड़ी हुई दिखाते हुए वापस करने की बात कही। इस पर दोनों के बीच में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। आसपास के दुकानदारों ने मामले का निपटारा कराने का प्रयास किया। दुकानदार ने मामले की शिकायत डीलर्स से की। आरोप है कि कंपनी के डीलर्स ने मौके पर पहुंचकर केवल औपचारिकता पूरी की और लौट गया। ग्राहक ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed