{"_id":"5ada358d4f1c1ba6018b5bbc","slug":"171524249997-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी करके ऋण में किसान को को बना लिया गारंटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी करके ऋण में किसान को को बना लिया गारंटर
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
एक किसान से धोखाधड़ी करके उसकी जमानत पर गांव के एक व्यक्ति ने बैंक से चार लाख का ऋण ले लिया। पीड़ित नेे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी किसान ताहिर हसन ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसे कई वर्ष पूर्व कस्बा कांधला की रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर ले गया था। वहां पर उक्त व्यक्ति ने धोखे से अपने चार लाख के बैंक ऋण पर हस्ताक्षर करा लिए। अब एक माह पूर्व उक्त व्यक्ति के द्वारा ऋण जमा न किए जाने पर जब बैंक की ओर से उसे नोटिस मिला, तो पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल हुई। शुक्रवार दोपहर उक्त व्यक्ति को ताहिर ने बैंक में ऋण का पैसा जमा करने के लिए कहा तो उक्त व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।