{"_id":"6a9966dc616eedef7c0876df","slug":"dfgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104963-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- बीटा-2 पुलिस ने आरोपियों से एसी आउटडोर, जाली, मोबाइल और इलेक्ट्रिक मोटर की बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साकीपुर निवासी गौरव, सेक्टर गामा-2 निवासी संजीत और माइकल के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो एसी आउटडोर, तीन एसी की जाली, एक इलेक्ट्रिक मोटर, दो मोबाइल फोन, बाइक और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि तीनों आरोपियों को बुधवार को सेक्टर गामा-1 से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाइक से क्षेत्र में घूमकर बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर मकान में घुसकर एसी, मोबाइल फोन और अन्य लोहे का सामान चोरी कर लेते थे। आरोपी चोरी के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए अपने पास अवैध चाकू रखते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से प्लास, टेस्टर/पेचकश और सूजा भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ बीटा-2 कोतवाली में चोरी और आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।