फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मां ने लगाया बेटे और पुत्रवधू पर मारपीट का आरोप

मां ने लगाया बेटे और पुत्रवधू पर मारपीट का आरोप

Tue, 17 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मां ने लगाया बेटे और पुत्रवधू पर मारपीट का आरोप
थानाभवन। कस्बा के मोहल्ला ईदगाह में घर के बाहर रखे सीमेंट के कट्टे हटाने के विवाद पर देवरों ने भाभी के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति तीन साल से काम के सिलसिले में सऊदी अरब गया हुआ है। घर में निर्माण कार्य के चलते उसने सीमेंट के कट्टे मंगाए थे, जो घर के बाहर गली में रखे थे। आरोप है कि सोमवार सुबह उसके दो देवरों ने सीमेंट के कट्टे हटाने के लिए कहते हुए गाली गलौज की और विरोध करने पर सिर में सरिया मार दिया। महिला ने आरोपी देवरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, क्षेत्र क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा और पुत्रवधू आए दिन गाली गलौज करते हैं तथा विरोध करने पर मारपीट करते हैं। रविवार रात भी उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। पुलिस ने महिला के बेटे को थाने बुला लिया और पूछताछ शुरु कर दी। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed