फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   होमगार्ड पर हमले के मामले में हरियाणा पुलिस की दबिश

होमगार्ड पर हमले के मामले में हरियाणा पुलिस की दबिश

Mon, 16 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड पर हमले के मामले में हरियाणा पुलिस की दबिश
होमगार्ड पर हमले के मामले में हरियाणा पुलिस की दबिश
विज्ञापन

कांधला। हरियाणा में होमगार्ड पर जानलेवा हमला किए जाने के प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस लौट गई।

रविवार को हरियाणा पानीपत पुलिस से उपनिरीक्षक रणबीर सिंह व एएसआई दयानंद पुलिस बल के साथ थाने पहुंचे। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर असदपुर जिडाना में शिवकुमार के घर पर दबिश दी। उपनिरीक्षक रणबीर सिंह ने जानकारी दी कि पानीपत जींद रोड पर जनवरी 2017 में होमगार्ड दीपक ने आरोपी गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन आरोपी चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा आरोपी गाड़ी का पीछा करते हुए पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने हत्या की नीयत से गोली चला दी। इसमें आरोपी के द्वारा चलाई गई गोली होमगार्ड को जा लगी। होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आरोपी चालक पुलिस के हाथ नही लग सका। रविवार को पुलिस ने गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed